बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
राष्ट्रीय

BJP के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने राहुल को बताया ‘नकली गांधी’

  • January 9, 2020
  • 1 min read
BJP के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने राहुल को बताया ‘नकली गांधी’

रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने बुधवार को यह आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि राहुल गांधी ‘नकली गांधी’ हैं। झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जब सरायकेला खरसांवा में पिछले वर्ष भीड़ द्वारा तबरेज अंसारी की हत्या जाने के मामले में सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया तो भाजपा के विधायकों ने इसका कड़ा प्रतिवाद किया और भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने जवाबी हमले में यहां तक आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि राहुल गांधी ‘नकली गांधी’ हैं।

https://youtu.be/KmFd-XSfRuI

सीपी सिंह के इस बयान पर जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह कह कर स्पष्टीकरण मांगा कि क्या वह राहुल गांधी के माता-पिता पर सवाल उठा रहे हैं तो सिंह ने सदन में अपनी बात दोहरायी और कहा कि वह तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ‘नकली गांधी’ हैं वह असली गांधी नहीं हैं।’’