बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

राजस्थान में अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई भाजपा, दूर करेंगे विधायकों की शिकायतें : अशोक गहलोत

  • August 11, 2020
  • 1 min read
राजस्थान में अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई भाजपा, दूर करेंगे विधायकों की शिकायतें : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि वह विधायकों की शिकायतों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=HynceIme5CE

गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर कोई विधायक मुझसे नाराज है तो यह मेरी जिम्मेदारी बनती है कि उसका निस्तारण करूं। मैं पहले भी ऐसा करता रहा हूं अब भी करूंगा। यहां से जैसलमेर रवाना होने से पहले गहलोत ने कहा कि पार्टी एकजुट रहेगी और पांच साल शासन करेगी। अगला विधानसभा चुनाव भी जीतकर आएंगे हम।

https://www.youtube.com/watch?v=KkSjUqDD-qE

गहलोत ने कहा कि सरकार बहुमत में पहले थी आज भी है और कल भी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने का पूरा षडयंत्र किया लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकी। गहलोत ने कहा कि यह सारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है।