बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 19, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश

#GujaratElectionResults2022 – शुरूआती रुझान में बीजेपी 115 और कांग्रेस 47 सीटों पर आगे, AAP का बुरा हाल

  • December 8, 2022
  • 0 min read
#GujaratElectionResults2022 – शुरूआती रुझान में बीजेपी 115 और कांग्रेस 47 सीटों पर आगे, AAP का बुरा हाल

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना राज्य के 37 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में गुरुवार को शुरू हुई। मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई, जबकि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में दर्ज वोटों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हो गई है। गुजरात इलेक्शन रिजल्ट 2022 के लिए शुरूआती रुझानों में बीजेपी 102 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए दिख रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर आगे हैं।

गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीट पर और पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव में 93 सीट पर मतदान हुआ था। गुजरात में इस साल 66.31 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 2017 में 71.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 182 सीट और आम आदमी पार्टी (आप) ने 181 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 179 और उसके सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दो सीट पर चुनाव लड़ा।