बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
बिहार राष्ट्रीय

बिहार: राज्यपाल पद के लिए त्रिपाठी जी ने ली शपथ

  • June 22, 2017
  • 0 min read
बिहार: राज्यपाल पद के लिए त्रिपाठी जी ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली| श्री त्रिपाठी को आज यहां राजभवन में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन ने शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, और प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार के अलावा नीतीश मंत्रिमंडल के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कारण श्री त्रिपाठी को बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल नियुक्त किया गया है। श्री त्रिपाठी इससे पूर्व भी बिहार के प्रभारी राज्यपाल रह चुके हैं। राज्यपाल के तौर पर श्री देवानंद कुंवर का कार्यकाल समाप्त होने और 16 अगस्त 2015 को श्री रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण के पहले तक वह बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल रह चुके हैं।