बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
बिहार राष्ट्रीय

बिहार में 6वीं बार सीएम बने नीतीश, सुशील मोदी डिप्टी सीएम

  • July 27, 2017
  • 1 min read
बिहार में 6वीं बार सीएम बने नीतीश, सुशील मोदी डिप्टी सीएम
नीतीश चार साल बाद बिहार में फिर से बीजेपी की मदद से सरकार बनाया है। उनके साथ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने भी शपथ लिया है। सुशील कुमार मोदी बिहार के उप मुख्यमंत्री बनेंगे।
जानिए कब कब नीतीश बने सीएम- 
पहली बार : 03 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक सात दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने, पर्याप्त बहुमत नहीं होने के कारण इस्तीफा दे दिय था।
दूसरी बार : 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई, पूरे पांच साल तक चली सरकार।
तीसरी बार : 26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014 तक एनडीए के साथ मिलकर फिर सरकार बनाई, लोकसभा चुनाव के पहले गठबंधन टूटा, लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद जीतनराम मांझी को सीएम बनाया।
चौथी बार : 22 फरवरी 2015 से 26 जुलाई 2017
पांचवीं बार: 20 नवंबर 2015 को आरजेडी और कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई। महागठबंधन में उठे विवाद के बाद 26 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था।