बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 25, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

UP में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर, 50 की उम्र वाले किए जा सकते हैं रिटायर !

  • September 13, 2020
  • 0 min read
UP में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर, 50 की उम्र वाले किए जा सकते हैं रिटायर !

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए बुरी खबर है, जिनका कैरेक्टर रोल बहुत खराब है। ऐसे पुलिसकर्मियों की फिर से स्क्रूटनी की जाएगी और उन्हें रिटायरमेंट दे दिया जाएगा। पिछले साल प्रयागराज रेंज में हेड कांस्टेबल, सिपाही और दरोगा समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी। उनकी सेवा समाप्त कर सेवानिवृत्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के खिलाफ उन्हें कोर्ट से भी मदद नहीं मिली थी।

शासन के आदेश पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के उन पुलिसकर्मियों को बाहर करने का फरमान जारी हुआ है, जो पुलिस विभाग में बोझ बने हुए हैं। उनकी कार्यप्रणाली, शारीरिक रूप से अक्षमता और पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार के आरोप में बदनाम हो चुके पुलिसकर्मियों को बाहर करने की कार्रवाई चल रही है। आईजी रेंज केपी सिंह ने बताया कि पिछले साल 2 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। इस बार भी स्क्रूटनी करके कार्रवाई की जाएगी।

खबर है कि सिर्फ प्रयागराज जिले में ही 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की कैरेक्टर रोल के आधार पर स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद बोर्ड का गठन करके उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि पुलिस विभाग की ओर से उन्हें बर्खास्त कर दिया जाता है, जिसके बाद उनकी किसी भी प्रकार से वापसी नहीं हो पाती।