बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

UP में कांग्रेसियों को ट्रेंड करेंगी प्रियंका गांधी, BJP को मात देने के लिए तैयार किया यह बड़ा प्लान-

  • January 12, 2020
  • 1 min read
UP में कांग्रेसियों को ट्रेंड करेंगी प्रियंका गांधी, BJP को मात देने के लिए तैयार किया यह बड़ा प्लान-

लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 15 से 18 जनवरी के बीच रायबरेली में कांग्रेसियों के लिए ट्रेनिंग कैंप चलाएंगी। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

https://youtu.be/6KztnuppMHk

यूपी में प्रियंका के सक्रिय होने के बाद बनी नई टीम को शहर व जिला से लेकर प्रदेश कमेटी तक की कमान सौंपी गई है। इस टीम को पार्टी के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के अलावा एनआरसी, एनपीआर और सीएए जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी देने का फैसला किया गया है। इसके तहत यह भी बताया जाएगा कि इन मुद्दों पर किस तरह से संघर्ष किया जाए। जनता के बीच पैठ बनाने के लिए कौन से मुद्दों पर और किस तरह से आंदोलन खड़े किए जाएं।

https://youtu.be/ssKzw13oaxk

विशेषज्ञ देंगे जानकारी-
पहले चरण का ट्रेनिंग प्रोग्राम नवंबर में पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 15 जनवरी को शुरू होगा। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में दो दिन पूर्वी यूपी और दो दिन पश्चिमी यूपी के शहर व जिला अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। चारों दिन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के लिए निर्धारित प्रत्येक विषय को समझाने के लिए विशेषज्ञ भी आमंत्रित किए गए हैं।