बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

योगी सरकार में मंत्री कमल रानी का कोरोना से निधन, प्रदेश स्तब्ध

  • August 2, 2020
  • 1 min read
योगी सरकार में मंत्री कमल रानी का कोरोना से निधन, प्रदेश स्तब्ध

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी में रविवार को निधन हो गया। शिक्षा मंत्री कमलरानी कोरोना पॉजिटिव थी। उनका लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था। इस खबर से प्रदेश स्तब्ध है ।

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी जद में नेता और बड़े-बड़े अधिकारी आने लगे हैं। मंत्री कमल रानी को दो दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने सिविल अस्पताल में ट्रनेट मशीन से जांच कराई, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ़ डीएस. नेगी ने बताया कि फाइनल जांच के लिए सैंपल केजीएमयू भेजा गया है। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आयी थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में रखा गया था। शनिवार रात को उनकी तबीयत विगड़ गई थी। रविवार सुबह अचानक  तबीयत और बिगड़ी जिससे उनकी मौत हो गई।