बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजस्थान राष्ट्रीय विशेष

राजस्थान से बड़ी खबर, लॉकडाउन के दौरान सरकारी स्कूल में रुकी महिला के साथ गैंगरेप

  • April 25, 2020
  • 1 min read
राजस्थान से बड़ी खबर, लॉकडाउन के दौरान सरकारी स्कूल में रुकी महिला के साथ गैंगरेप

जयपुर | राजस्थान से कोरोना लॉक डाउन में शर्मनाक खबर सामने आई है | राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान एक 40 साल की महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। यह महिला राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान फंसी हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात को हुई। इस मामले में सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=5kV9kGFwR68

महिला की ओर से शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी पार्थ शर्मा ने इस मामले में कहा कि आरोपियों की पहचान ऋषिकेश मीणा, लखन रेगर और कमल खारवाल के रूप में की गई है। इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला की मेडिकल जांच की गई और उसका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि महिला का बेटा दौसा जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि वह जयपुर में किराए पर रह रही थी।

https://www.youtube.com/watch?v=0P1167ogWH4

महिला ने अपने बयान में कहा कि वह लॉकडाउन के कारण पिछले एक महीने से सवाई माधोपुर में फंसी हुई है। इस दौरान उसने जयपुर में अपने निवास पर चलने का फैसला किया था। अधिकारी ने कहा कि गुरुवार की रात, वह बाटोद पुलिस थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल परिसर में आराम करने के लिए रुकी थी, लेकिन कथित तौर पर तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।