बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

BSP से बड़ी खबर : मायावती ने लालजी वर्मा और राजभर को पार्टी से निकाला

  • June 3, 2021
  • 1 min read
BSP से बड़ी खबर : मायावती ने लालजी वर्मा और राजभर को पार्टी से निकाला

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बड़ा निर्णय लिया है। आज बसपा के वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। लाल जी वर्मा नेता विधान मंडल की जिम्मेदारी पर थे लेकिन निष्कासन के साथ ही उन्हें नेता विधान मंडल पद से भी हटा दिया गया। अब इनके स्थान पर शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली को नेता विधानमंडल बनाया गया है।

खबर है कि बसपा सुप्रीमों ने बड़ा निर्णय लेते हुए आज पार्टी के दो बड़े नेताओं लाल जी वर्मा और राम अचल राजभर को बसपा से निष्कासित कर दिया। बता दें कि, इन दोनों नेताओं पर पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी को धोखा देने का आरोप है। जिसको लेकर यह निर्णय लिया गया है।