बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

कोरोना पॉजिटिव महिला के घर पार्टी में शामिल हुए थे लोग, मोहल्ला सील, UP के इस जिले में हड़कंप-

  • April 24, 2020
  • 1 min read
कोरोना पॉजिटिव महिला के घर पार्टी में शामिल हुए थे लोग, मोहल्ला सील, UP के इस जिले में हड़कंप-

लखनऊ।  #UP के  बहराइच जिले के मोहल्ला गुलाम अली पुरा के हनुमान पुरी कालोनी की जो महिला कोरोना पाजिटिव आई है। उसके परिवार में कुछ दिन पूर्व एक पार्टी थी, जिसमें पांच दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए थे। जिससे कोरोना की चेन काफी दूर तक जा सकती है। उस पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोग अब डरे हुए हैं।  खबर के बाद शहर में सनसनी फैल गयी है ।

https://youtu.be/AnTnMIbVSpQ

जिले में 8 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जिनमें शहर की हनुमान पुरी कालोनी की एक महिला भी शामिल है, जो दिल्ली से अपना आपरेशन कराकर 18 अप्रैल को लौटी थी । उसके परिवार में शादी की सालगिरह गिरह पार्टी थी, जिसमें शहर के लगभग पांच दर्जन मानिंद लोग शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल कुछ महिलाएं उस महिला से गले भी मिली थीं। उसके घर जिस महिला ने खाना बनाया था, वह शहर के कुछ और घरों में खाना बनाती है। वह महिला भी संदेह के घेरे में आ गई है।

https://youtu.be/BBRencPM_tw

महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद से वह सारे लोग डरे हुए हैं, जो उसके यहां पार्टी में शामिल हुए थे। यदि संक्रमण का दायरा बढ़ा तो शहर में मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी। इस परिवार में बिस्कुट नमकीन ब्रेड आदि का कारखाना भी है, जिसे फिलहाल पुलिस ने बंद करा दिया है। इसके साथ ही पूरे मोहल्ले को सील कर सैनिटाइज भी कराया है।