
अलीगढ़ । मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विस मार्गदर्शिका के छात्रों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। अब यहां के 10 छात्र-छात्राओं ने 2020 पीसीएस की मुख्य परीक्षा पास की है।
अलीगढ़ में एसडीएम कोल रहते समय वर्तमान में एडीएम वित्त अंबेडकरनगर डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने 2016 में तहसील परिसर में निर्धन छात्रों को मुफ्त में कोल तहसील परिसर में आइएएस-पीसीएस कोचिंग के लिए सिविल सर्विस मार्गदर्शिका की शुरुआत की थी। करीब डेढ़ साल तक उन्होंने जिले के अन्य अफसरों के साथ कोचिंग दी। हालांकि, 2018 में उनका तबादला हो गया। कोचिंग का स्थल बदलकर मालवीय पुस्तकालय कर दिया। फिर यहां अन्य अफसरों ने जिम्मेदारी संभाली। पुस्तकालय के सचिव एमके माथुर के सहयोग से इसका संचालन होने लगा। 12 अप्रैल को उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष-2020 का अंतिम परिणाम जारी किया गया।
ये हुए कामयाब –
अविनाश गौतम, निशांत तिवारी-एसडीएम, केशव किशोर सिंह, सरिता सिंह, प्रदीप कुमार विमल, प्रिंयका यादव-जिला समाज कल्याण अधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार मौर्य-जिला सेवायोजन अधिकारी, रजत कुमार-नायब तहसीलदार, वीपी सिंह-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, आदित्य यादव-श्रम परिवर्तन अधिकारी