बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

BSP में हुआ बड़ा बदलाव, मायावती ने लिया यह बड़ा निर्णय, पढ़िए-

  • September 5, 2019
  • 1 min read
BSP में हुआ बड़ा बदलाव, मायावती ने लिया यह बड़ा निर्णय, पढ़िए-

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की ओर से गुरुवार को एक अहम बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता मायावती ने की। बैठक में देशभर के पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व सांसद, विधायक व सभी पदाधिकारी शामिल हुए।

https://youtu.be/mmUzNAxD39c

इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रीय स्तर की तरह राज्य स्तर पर तीन मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाए। वहीं तीन-तीन मंडल पर मुख्य जोन इंचार्ज की व्यवस्था समाप्त कर दी। अब हर मंडल पर कोऑर्डिनेटर की व्यवस्था की गई है। राज्य स्तरीय तीन कोऑर्डिनेटर में राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली व एमएलसी भीमराव अंबेडकर शामिल किए गए हैं। साथ ही बहुजन वालेंटियर फोर्स का मंडल अध्यक्ष का पद भी समाप्त कर दिया गया है।

https://youtu.be/LPYBdNk5JD0

बैठक में उप चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। साथ ही बैठक में उप चुनाव जीतने और पार्टी को मजबूत करने के लिए बसपा सुप्रीमो पदाधिकारियों को तरीके सुझाए।