बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुरी स्टार ‘निरहुआ’ BJP में शामिल, CM योगी ने कराई जॉइन

  • March 27, 2019
  • 1 min read
भोजपुरी स्टार ‘निरहुआ’ BJP में शामिल, CM योगी ने कराई जॉइन

लखनऊ । भोजपुरी सिंगर और एक्टर निरहुआ बिजेपी में शामिल हो गए हैं। भोजपुरी कलाकार ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की।

https://youtu.be/CfUTPcIvEjM

मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में पैदा हुए निरहुआ पहले गाने गाते थे। जब 2001 में उनके 2 एल्बम ‘बुढ़वा में दम बा’ और ‘मलाई खाए बुढ़वा’ आए तो ये दोनों ही छा गए। लोगों ने उनके गानों को खूब पसंद किया और भोजपुरी में उनकी पहचान बन गई। साल 2003 में उनका का एक और एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया। इसकी बदौलत निरहुआ सुपरहिट हुए और भोजपुरी स‍िनेमा में काफी मजबूत स्‍तंभ बन गए।