बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर ने बनाई ‘आजाद समाज पार्टी’, 28 पूर्व MLA और 6 MP शामिल

  • March 15, 2020
  • 1 min read
भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर ने बनाई  ‘आजाद समाज पार्टी’, 28 पूर्व MLA और 6 MP शामिल

नई दिल्ली | भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपनी नई पार्टी (आजाद समाज पार्टी) का एलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 28 पूर्व विधायकों और 6 पूर्व सांसद भी पार्टी में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के आयोजन से पहले ही रविवार सुबह अनुमति को लेकर कार्यक्रम स्थल का माहौल बिगड़ गया था।

https://www.youtube.com/watch?v=phU3s_AfV5U

आज सुबह जब भीम आर्मी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे, तो पुलिस की ओर से अनुमति ना होने की बात कहकर गेस्ट हाउस का ताला बंद कर दिया गया। हालांकि कुछ देर के लिए माहौल बिगड़ गया, लेकिन समझाने-बुझाने के बाद ताला खोलकर कार्यकर्ता हॉल में बैठ गए। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कई राज्यों से भीम आर्मी समर्थक आए।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

भीम आर्मी के मेरठ जिलाध्यक्ष विकास हरित ने बताया कि पार्टी की घोषणा का कार्यक्रम दिल्ली में होना था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को जुटना था। लेकिन कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते उन्हें दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। इसके बाद नोएडा में कार्यक्रम निर्धारित किया गया।