बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की रिहाई राजनीतिक दांव : ओमप्रकाश राजभर

  • September 19, 2018
  • 1 min read
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की रिहाई राजनीतिक दांव : ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ| सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि चंद्रशेखर की रिहाई राजनीतिक दांव है। इनका पार्टी (भाजपा) में क्या योगदान रहा है। भाजपा को सत्ता में पहुंचाने वाले हजारों नौजवान जेल में हैं, उन्हें छोड़ा जाता। चुनाव आ गया है अब दलों द्वारा बड़े-बड़े दांव चले जाएंगे।
ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी के स्थापना दिवस पर 27 अक्टूबर को रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली रैली के तैयारियों की समीक्षा बुधवार को दारुलशफा में की। पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि कल तक हम अंग्रेजों के गुलाम थे आज नेताओं के गुलाम हैं। भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कल तक लोग कहते थे कि हम जातिवाद नहीं करते हैं। लखनऊ में पार्टियां जातियों का सम्मेलन कर रही हैं, होर्डिंग लग रहे हैं। क्या यह जातिवाद नहीं है? चेतावनी दी कि जनता बहुत जागरूक है। वह अपना हित सोचने लगी है।
भाजपा के साथ हैं, हिस्सा नहीं मिलेगा तो चिल्लाएंगे–
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम सरकार के साथ हैं। वर्ष 2019 में ही नहीं बल्कि 2024 में भी भाजपा के साथ हैं। परिवार में हिस्सा नहीं मिलेगा तो हम चिल्लाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि अति पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी के बने तीन-चार महीने हो गए उसकी रिपोर्ट क्या है, कोई बताने को तैयार नहीं है। समाज को धोखे में रखा जा रहा है।