बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
अंतरराष्ट्रीय

चीन: भयंकर भूस्खलन में 40 घर हुए तबाह, 100 लोगो के मरने की आशंका

  • June 24, 2017
  • 0 min read
चीन: भयंकर भूस्खलन में 40 घर हुए तबाह, 100 लोगो के  मरने की आशंका

चीन में भयंकर भूस्खलन के बाद 100 लोगों के  जिंदा दफ्न हो जाने की आशंका है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, चीन के शिचुआन प्रान्त में 40 घर तबाह हो गए हैं। भूस्खलन की वजह तेज बारिश को बताया जा रहा है। घटना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे हुई। क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन में ये 40 घर मलबे में तब्दील हो गए।  जिसमें 100 लोगों की जान जाने की आशंका है। 500 से अधिक राहतकर्मी द्वारा  राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। जहां भूस्खलन हुआ है वो इलाका मिनजियांग नदी के किनारे पर है। भूस्खलन के बाद शिनमो गांव लगभग तबाह हो गया। भूस्खलन से मिनजियांग नदीं में मलबा गिरने से करीब दो किमी तक रास्ता बंद हो गया, जिससे राहतकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहतकार्यों के लिए बुल्डोजर मौके पर भेजे गए हैं