बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

#जयंत चौधरी #बडौत में किसानो के धरने पर पहुंचे, मृतक को बताया शहीद, #अफसरों में खौफ ! देखें-

  • May 26, 2018
  • 1 min read
#जयंत चौधरी #बडौत में किसानो के धरने पर पहुंचे, मृतक को बताया शहीद, #अफसरों में खौफ ! देखें-

बागपत | पिछले पांच दिन से धरने पर बैठे किसानो के बीच से एक किसान उदयवीर की मौत के बाद से किसानो ने बडौत तहसील में धरना लगा रखा है | शव के साथ ही किसान धरने पर बैठे हुए हैं और कषत्र के किसानो में भारी आक्रोश व्यापत है | राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष किसान नेता जयंत चौधरी भी किसानो के धरने पर पहुँच चुके हैं और उन्होंने मृतक किसान को श्रदांजली अर्पित की है | वहीँ अफसरों का रवैय्या किसानो को लेकर बहुत ही शर्मनाक दिखाई दे रहा है | अभी तक डीएम और एसएसपी में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है | अफसरों में किसानो का खौफ साफ़ दिखाई दे रहा है, कोई भी अफसर धरने पर पहुँचने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहा है |
https://youtu.be/L4YKOkw1SZI

योगी सरकार के खिलाफ किसानो का आक्रोश बढता जा रहा है | बताते चलें कि किसानों की विभिन्न समस्यों को लेकर 21 मई से तहसील में किसानों का धरना चल रहा है। हर दिन 51 किसान धरने पर बैठते हैं। रमाला क्षत्रे के हसनपुर जिमानी गांव का रहने वाला किसान उदयवीर पुत्र गिरवर पिछले 3 दिनों से धरने पर बैठा हुआ था। शनिवार सुबह धरने पर बैठे उदयवीर की अचानक मौत हो गई। इस बात से गुस्साए किसानों ने हंगामा किया। कहा कि किसान 6 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अधिकारियों ने किसानों की सूद नहीं ली। अगर अधिकारी किसानों की मांग मान लेते तो किसान की जान बच जाती। किसानों ने कहा कि मृतक किसान के परिवार को मुआवजा दिया जाने और किसानों की मांग पूरी होने तक शव नहीं उठने देंगे। कोतवाल एके सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। वह डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उधर, तहसील में किसानों का जमावड़ा लगने लगा।
https://youtu.be/TmwKtNdq-8I

रालोद युवराज जयंत शाम को बडौत पहुँच गए और किसानो को अपना समर्थ दिया | जयंत ने योगी सरकार को नकारा बताते हुए कहा कि किसानो के प्रति योगी सरकार की संवेदना मर चुकी है | गन्ना का बकाया नहीं मिला | उन्होंने कहा कि मृतक किसान शहीद हुआ है, 8 करोड़ किसानो की लड़ाई लड़ते शहीद हुआ है | उन्होंने कहा कि किसान जो भी फैलसा लेंगे वह उनके साथ हैं | किसानो की लड़ाई कमजोर नहीं होने दी जाएगी | जयंत चौधरी के धरने पर पहुँचने से किसानो को बल मिला है | खबर लिखे जाने तक संघर्ष समिति आगे की रणनीति पर चर्चा कर रही है | पिच्य्ह्हले 8 घंटे से शव धरने पर रखकर ही किसान धरना दे रहे हैं |