बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

सपा सांसद आजम खान ने विवादित टिप्पणी पर लोकसभा में माफ़ी मांगी

  • July 29, 2019
  • 1 min read
सपा सांसद आजम खान ने विवादित टिप्पणी पर लोकसभा में माफ़ी मांगी

नई दिल्ली | समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने बीजेपी सांसद रमा देवी पर विवादित बयान की आलोचना से घिरने के बाद आज लोकसभा में मांफी मांग ली। दरअसल, 25 जुलाई को आजम खान ने सदन में रमा देवी पर विवादित टिप्पणी की थी। 25 जुलाई को लोकसभा में तीन तलाक पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद रमा देवी सदन की अध्यक्षता कर रही थीं, इसी दौरान आजम खान ने विवादास्पद टिप्पणी की थी।

https://www.youtube.com/watch?v=h-vBxRh_GUg

आजम खान की इस टिपण्णी पर पूरा सदन और खासकर सत्ता पक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से एसपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगा। मामले में खुद रमा देवी ने भी लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।

https://www.youtube.com/watch?v=7gEq5foX-yw

आजम खान की इस टिप्पणी के बाद सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ था। बीजेपी समेत कई पार्टियों के सांसदों ने आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। स्पीकर ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर कई दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में सहमति बनी थी कि आजम खान को शिवहर सांसद रमा देवी से माफी मांगने को कहा जाए।