बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

इलाहाबाद: आयुक्त कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गयी भावभीनी विदाई

  • August 11, 2017
  • 0 min read
इलाहाबाद: आयुक्त कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गयी भावभीनी विदाई
शशांक मिश्रा/इलाहाबाद: आयुक्त कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्यरत रमेशबाबू 31 जुलाई, 2017 को सेवानिवृत्त हो गये। अपर आयुक्त प्रशासन अखिलेश कुमार ओझा, अपर आयुक्त प्रथम पी0के0 अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी महादेव तथा आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों  की तरफ से सेवानिवृत्त कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गयी।
    अपर आयुक्त प्रशासन अखिलेश कुमार ओझा, अपर आयुक्त प्रथम पी0के0 अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी महादेव तथा आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रमेश बाबू को  माल्यार्पण करके उनका सम्मान व्यक्त किया। विदायी समारोह में बोलते हुये अपर आयुक्त प्रशासन ने कहा कि रमेश बाबू बहुत ही गम्भीर एवं ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से किया रमेश बाबू ने कभी भी कार्य को बोझ के रूप में न लेकर बल्कि अपना कर्तव्य समझ कर कार्याें को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करते थे।
विदाई समारोह में रमेश बाबू को कार्यालय के कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया तथा प्रतीक के रूप में छाता एवं सूटकेश प्रदान किया। उक्त अवसर पर सानू सोनकर, संजीव सोनकर, अनिल शर्मा, चन्द्रधर यादव, संजीत यादव, अंसार अहमद, सुरेन्द्र शर्मा, रंजीत श्रीवास्तव, संतोष दूबे, बिनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।