बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ में DM के निर्देश को ठेंगा, लॉकडाउन तोड़ भमोला में विवादित भूमि पर कब्ज़ा करने की कोशिश, वीडियो वायरल

  • April 21, 2020
  • 1 min read
अलीगढ में DM के निर्देश को ठेंगा, लॉकडाउन तोड़ भमोला में विवादित भूमि पर कब्ज़ा करने की कोशिश, वीडियो वायरल

अलीगढ | अलीगढ में लॉकडाउन की जमकर धज्जियाँ उड़ाई गयीं हैं | डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए शहर के भमोला इलाके में दबंगों ने विवादित भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की | इतना ही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग को भी ताक पर रख दिया गया | सिविल लाइन पुलिस ने समय पर पहुंचकर लोगों को खदेड़ा | अब पुलिस कार्यवाही की तैयारी कर रही है |

https://www.youtube.com/watch?v=3wvchJFAKDk

खबर के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भमोला में सरकारी विवाद की भूमि पर कुछ दबंग कब्ज़ा करने लगे | लॉकडाउन तोड़ दर्जनों पुरुष और महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग को धता बताकर निर्माण करने लगे | बताया जाता है कि दबंगों से उक्त भूमि पर नगर निगम से विवाद चल रहा है | सुचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँच गई और लोगों को खदेड़ा | कब्ज़ा करने का वीडियो वायरल हो रहा है |

https://www.youtube.com/watch?v=te8aGXqmOw4

भमोला चौकी इंचार्ज चमन सिंह ने बताया कि लोगों को निर्माण करने से रोक दिया है | लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है |