बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राजस्थान राष्ट्रीय विशेष

अशोक गहलोत अब नहीं बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष ! CWC मेंबर बोले-‘अध्यक्ष पद की रेस से हटाओ’

  • September 26, 2022
  • 1 min read
अशोक गहलोत अब नहीं बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष ! CWC मेंबर बोले-‘अध्यक्ष पद की रेस से हटाओ’

जयपुर | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उनके उत्तराधिकारी को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( #CWC) ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मांग की है कि पार्टी चीफ की रेस से गहलोत का नाम वापस लिया जाए। #CWC का कहना है कि राजस्थान सीएम की जगह किसी और को इसके लिए उम्मीदवार बनाया जाए।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और गहलोत खेमे के विधायकों के आचरण से सीडब्ल्यूसी सदस्य नाराज हैं। उन्होंने पार्टी प्रमुख के पास उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इनका कहना है, ‘उन पर (गहलोत) विश्वास करना और उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी देना अच्छा नहीं होगा। पार्टी की टॉप लीडरशिप को उनकी उम्मीदवारी पर फिर से विचार करना चाहिए।’

CWC ने बताया- कैसा होना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष-
CWC के मेंबर्स ने किसी ऐसे नेता को पार्टी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने की मांग रखी है, जो सीनियर और गांधी परिवार के प्रति ईमानदार हो। उधर, राज्य में कांग्रेस के लिए हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। हाईकमान की ओर विधायक दल की बैठक के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को दूत बनाकर भेजा गया था। दोनों दूत विधायकों से बात करने और गहलोत कैंप को मनाने की कोशिश में नाकाम रहे। अजय माकन ने दिल्ली लौटने से पहले मीडिया के सामने सारी बातें खुलकर रखीं। उन्होंने बताया कि जो कुछ हुआ वह अनुशासनहीनता है।