बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राजनीति

मुलायम की बहू BJP से लड़ सकती हैं उपचुनाव !

  • September 28, 2019
  • 1 min read
मुलायम की बहू BJP से लड़ सकती हैं उपचुनाव !

लखनऊ ।।समाजवादी पार्टी ने लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव के लिए मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव का टिकट काट दिया है। अब उनके भाजपा से लखनऊ सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा के पास उनको चुनाव लड़ने का प्रस्ताव है। इस पर भाजपा को अभी निर्णय लेना है।

https://www.youtube.com/watch?v=hb7mDw9GOxQ

बताया जा रहा है कि अपर्णा लखनऊ कैंट में काफी समय से सक्रिय हैं और वह चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। चूंकि सपा से उनका टिकट कट चुका है और शिवपाल यादव की पार्टी उपचुनाव से बाहर है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस पार्टी से मैदान में आती हैं। विधानसभा उप चुनाव में 21 अक्तूबर को मतदान होगा और 24 अक्तूबर को नतीजे आ जाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=LQfUqnCJtpM

पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपर्णा जगह मेजर आशीष चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने शुक्रवार को दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कानपुर जिले की गोविंद नगर विधानसभा सीट से सम्राट विकास सपा प्रत्याशी होंगे। अपर्णा का टिकट कटने से पार्टी में खासी चर्चा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट दिया गया था। यहां अपर्णा ने भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से मुकाबला किया लेकिन जीत रीता बहुगुणा जोशी की हुई थी।