बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका ने किया ISIS का खात्मा, हमले में मार गिराया बगदादी

  • October 27, 2019
  • 1 min read
अमेरिका ने किया ISIS का खात्मा, हमले में मार गिराया बगदादी

वाशिंगटन। सीरिया में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले में इस्लामिक स्टेट का शीर्ष आतंकवादी अबू बकर अल-बगदादी संभवत: मारा गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को देर रात बताया कि सीरिया के इदलिब प्रांत में बगदादी को निशाना बनाया गया। हालांकि अधिकारी ने यह भी कहा कि एक विस्फोट में इस्लामिक स्टेट के प्रमुख की मौत की पुष्टि अभी नहीं की गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=YdzItLq3OQk

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘अभी तुरंत कुछ बड़ा हुआ है।’ व्हाइट हाउस के प्रवक्ता होगन गिड्ली ने सिर्फ यह बताया राष्ट्रपति रविवार की सुबह नौ बजे बड़ा बयान दे सकते हैं।