बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद : किसानों का हुआ सम्मान, डीएम बोले-‘किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण’

  • December 24, 2017
  • 1 min read
इलाहाबाद : किसानों का हुआ सम्मान, डीएम बोले-‘किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण’

शशांक मिश्रा/ इलाहाबाद । कृषि विभाग द्वारा आज किसान सम्मान दिवस का आयोजन संगम सभागार में किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. एवं विधायक कोरांव राजमणि कोल के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस सम्मान सामारोह में कुल 26 किसानों को पुरस्कृत किया गया। जिसमे प्रथम पुरस्कार हेतु 7000 रूपये एवं सेकण्ड पुरस्कार हेतु 5000 रूपये का दिये गये है जो उनके खातों मे सीधे पहुंचेगे। कृषि के 6, मत्स्य से 8, हार्टीकल्चर से 8 एवं पशुपालन से 4 किसानों को पुरस्कृत किया गया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों के द्वारा क्रय-विक्रय, बिजली, पानी, इत्यादि समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा जिस पर जिलाधिकारी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों का ध्यान रखा जाय एवं जिस अधिकारी के स्तर पर किसानों की समस्याओं का समाधान किये जाने में लापरवाही बरती जा रही होगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही कर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
इस समारोह में उप निदेशक कृषि विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी कुमार सिंह एवं कृषि रक्षा अधिकारी इन्द्रजीत यादव उपस्थित रहे।