बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 26, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने दी इलाहबाद हाईकोर्ट में सात नए अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी

  • March 23, 2021
  • 1 min read
राष्ट्रपति ने दी इलाहबाद हाईकोर्ट में सात नए अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी

प्रयागराज | राष्ट्रपति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सात अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह सभी न्यायाधीश उच्च न्यायिक सेवा कैडर के न्यायिक अधिकारी हैं। नियुक्त किए गए जजों में मो. असलम, अनिल कुमार ओझा, साधना रानी(ठाकुर), नवीन श्रीवास्तव, सैयद आफताब हुसैन रिजवी, अजय त्यागी और अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम हैं। 

संयुक्त सचिव भारत सरकार राजिंदर कश्यप के अनुसार साधना रानी(ठाकुर), सैयद आफताब हुसैन रिजवी और अजय कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति उनके शपथ लेने की तिथि से दो वर्षों के लिए की गई है। जबकि मो. असलम की नियुक्ति पद ग्रहण करने की तिथि से 14 जनवरी 2023 तक, अनिल कुमार ओझा एक जुलाई 2022 तक, नवीन श्रीवास्तव 19 दिसंबर 2021 और अनिल त्यागी 31 दिसंबर 2022 तक कार्य करेंगे।