बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद : एक्सीडेंट से गुस्साए कावड़ियो का तांडव, चौकी फूंकी, बसों और ट्रकों में लगाई आग

  • July 20, 2017
  • 0 min read
इलाहाबाद : एक्सीडेंट से गुस्साए कावड़ियो का तांडव, चौकी फूंकी, बसों और ट्रकों में लगाई आग
शशांक मिश्रा /इलाहाबाद |  इलाहाबाद के हंडिया थाना क्षेत्र के  कस्बे में  तडके सुबह कस्बे के चौराहे पर एक कांवरिया की एक्सीडेंट होने पर साथ चल रहे कांवरियों ने बरौत बाजार में खूब तांडव किया, कई ट्रकों और बस  तोड़ दिए गए | एक बस को उन्होंने आगजनी करने का प्रयास किया परंतु स्थानीय लोगों की सूझबूझ और प्रतिरोध करने पर बस को आगजनी के हवाले नहीं कर पाए | भड़के कावरियों ने जीटी रोड पर कब्जा कर लिया और पुलिस चौकी फूंक दी। कांवरियों की तोड़फोड़ और उत्पात से जीटी रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।
जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत इलाके में कार से टक्कर लगने पर घायल हो गया  इसके बाद जीटी रोड पर कांवरियों ने खूब मनमानी की। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इससे जीटी रोड पर लंबा जाम गया। कांवरिये घायल को पुलिस द्वारा गायब करने का आरोप लगाकर ज्यादा बवाल करने लगे (मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है)। इसके बाद बरौत पुलिस चौकी फूंक दी गई।
बताया जा रहा है कि जिस कार से हादसा हुआ, वह कांवरियों की टोली के बगल से गुजर रही थी।
आरोप है कि उस जगह पर रात को पुलिसवाले ड्यूटी पर नहीं थे। सूचनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी संजय कुमार तथा   एसएसपी मौके पर अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने घायल कावंरिया को एसआरएन में भर्ती करवाया। काँवरिया की स्थति सामान्य है।