बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

भोपाल से अलका लांबा की BJP को खुली चुनौती, कहा- एक वर्ष में महिला आरक्षण नहीं दिया तो संसद घेरेंगे, PM का घेराव करेंगे’

  • March 8, 2021
  • 1 min read
भोपाल से अलका लांबा की BJP को खुली चुनौती, कहा- एक वर्ष में महिला आरक्षण नहीं दिया तो संसद घेरेंगे, PM का घेराव करेंगे’

भोपाल | देश की चर्चित कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अलका लांबा मध्यप्रदेश के भोपाल में महिला दिवस पर महिला कांग्रेस के सम्मलेन में शामिल हुई और महिलाओं के मुद्दे पर जमकर बोलीं | भोपाल में अलका लांबा ने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के महिला कल्याण में किये गए कार्यों की चर्चा की | अलका लांबा ने शुरू करते हुए कहा कि महिलाओं की कोमलता को कमजोरी न समझें,महिला शक्ति का रूप है | उन्होंने लाइने पढ़ी कि ‘कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, सबको जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है’ | अलका लांबा ने कहा कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उदासीन है | उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सांकेतिक रूप से महिलाओं को सुरक्षा देने का ढोंग कर रहे हैं लेकिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मौन हैं |

भोपाल में अलका लांबा ने कहा कि महिला के मुद्दों पर हम सब एकजुट हैं | उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश हो या राजस्थान वह प्रत्येक राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर बोलती हैं | उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गाँधी का सपना था महिलाओं को तेतीस फीसदी आरक्षण | उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला अधिकार की लड़ाई आगे आकर लड़ी है | उन्होंने कहा कि महिलाओ को नेतृत्व देने का काम और उनको सशक्त बनाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी ने किया था |अलका लांबा ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को न्याय नहीं मिलता | आज आत्ममंथन का दिन है हमें सोचना होगा और सही का साथ देना होगा |

https://twitter.com/ZiaurRahmanINC/status/1368613863311118336?s=20

उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस पर दुःख हुआ कि संसद में महिला दिवस पर एक महिला संसद को सिर्फ एक मिनट का समय दिया यह अफसोसजनक है | उन्होंने मोदी सरकार पर तंज किया कि मोदी सरकार का नारा था कि ‘बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार’ लेकिन हकीकत सभी के सामने है | उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बलात्कारियों को बचाने का काम करती हैं | योगी की सरकार में हालात बेहद ख़राब हैं |अलका लांबा ने कहा कि महिलाओं को तेतीस फीसदी आरक्षण कांग्रेस की दें है, राज्यसभा में कांग्रेस ने पास किया लेकिन अब भाजपा उसपर जिक्र तक नहीं करती है | उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुआ कहा कि एक वर्ष में अगर तेतीस फीसदी आरक्षण नहीं दिया तो संसद का घेराव करेंगे |

अरविन्द केजरीवाल द्वारा महिला दिवस की बधाई देने देने पर अलका लांबा ने तंज किया कि फिर भी किसी महिला को मंत्री नहीं बनायें ?

केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि – दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिला शक्ति की महानता, उपलब्धि और योगदान को मेरा नमन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई।