बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

मोदी और केजरीवाल पर अलका लांबा का हमला, लिखा- ‘संघ के बढ़े और छोटे रिचार्ज ने अब लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है’

  • July 19, 2021
  • 1 min read
मोदी और केजरीवाल पर अलका लांबा का हमला, लिखा- ‘संघ के बढ़े और छोटे रिचार्ज ने अब लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है’

नई दिल्ली | मानसून की पहली बारिश में ही दिल्ली पानी पानी हो गई है | केजरीवाल के विकास मॉडल की धज्जिया उड़ गयी हैं | सोमवार को बारिश में द्वारका क्षेत्र में गाडी सड़क में धंस गयी | वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है | वहीँ, कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है | अलका लांबा ने केजरीवाल से कार की तरह डूब मरने की बात कही है | अलका लांबा ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला है | पीएम मोदी को बड़ा रिचार्ज और अरविन्द को संघ का छोटा रिचार्ज बताया है |

अलका लांबा ने ट्वीट में कहा कि – देश को ठगने वाले को वापस गुजरात और दिल्ली को ठगने वाले को वापस #हरियाणा भेजना ही होगा… पानी सर से ऊपर निकल चुका है अब। संघ के बढ़े और छोटे रिचार्ज ने अब लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।

अलका लांबा ने कहा कि- लगे रहो केजरीवाल या फिर कार की तरह शर्म से डूब मरो …?

अलका लांबा ने आगे ट्वीट किया कि क्या करे #AAP_Ka_Thag? उसे कोई काम ही नहीं करने देता.

अलका लांबा ने आगे ट्वीट किया कि – सत्ता में यह #AAP का 7वां साल चल रहा है, पानी सर से ऊपर पहुँच जाने के बाद , दूसरे चुनावी राज्यों के भ्रमण से फुर्सत मिलने के बाद, ठग को LG के साथ मीटिंग करने का समय मिला है .. कुछ तो शर्म करो केजरीवाल। -दिल्ली से भगायेंगे वर्ल्ड क्लास ‘आप का ठग’