बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

किसानो के लिए प्रदर्शन कर रहीं अलका लांबा गंभीर घायल, बोलीं- ‘खून की एक-एक बूंद देश के अन्नदाता को समर्पित’

  • January 15, 2021
  • 1 min read
किसानो के लिए प्रदर्शन कर रहीं अलका लांबा गंभीर घायल, बोलीं- ‘खून की एक-एक बूंद देश के अन्नदाता को समर्पित’

नई दिल्ली | मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किसानो के समर्थन में दिल्ली की सड़कों पर राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में दमदार प्रदर्शन किया | हालांकि यह मार्च एलजी के निवास तक नहीं पहुंच सका लेकिन इसमें पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में काफी झड़प हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों पर बर्बर लाठीचार्ज किया | कांग्रेस की चर्चित नेता अलका लांबा पुलिस की बर्बर कार्यवाही में घायल हो गयीं | अलका लांबा के हाथ में गंभीर चोट आई है | सोशल मीडिया पर अलका के समर्थक उनके जल्द ठीक होने किए दुआएं कर रहे हैं |

प्रदर्शन शुरू हुआ तो कार्यकर्ताओं ने पहले लेयर की बैरिकेडिंग ताकत लगाकर हटा दी। पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प हुई है | झड़प में अलका लांबा के हाथ में गंभीर चोट आई है | अलका लांबा ने घायल होने के बाद दिल्ली पुलिस को निशाने पर लिया और जमकर हमला बोला | अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा कि- खून की एक एक बूंद देश के अन्नदाता को समर्पित…

एक अन्य ट्वीट में अलका ने कहा कि-दर्द नहीं होता – खुद की चोट और बहते खून को देख कर, हाँ पीड़ा ज़रुर होती है अपने अन्नदाता को दिल्ली की दहलीज पर इन हालतों में हर रोज दम तोड़ते देख कर…

वहीँ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, ‘हमें दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगा कर रोक दिया। इस दौरान हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया। कई कार्यकर्ताओं को चोंटे आई हैं।’