बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

गुजरात से मोदी सरकार पर बरसीं अलका लांबा, अग्निपथ योजना को बताया युवाओं से धोखा

  • June 26, 2022
  • 1 min read
गुजरात से मोदी सरकार पर बरसीं अलका लांबा, अग्निपथ योजना को बताया युवाओं से धोखा

अहमदाबाद | कांग्रेस की चर्चित नेता अलका लांबा ने रविवार को अहमदाबाद में मीडिया से वार्ता कर मोदी सरकार और भाजपा को जमकर घेरा | अग्निपथ योजना को युवाओं से धोखा करार दिया | अलका लांबा ने कहा कि भाजपा युवाओं को बर्बाद कर रही है और सेना को कमजोर करने की साजिश रच रही है | मीडिया से वार्ता के बाद अलका लांबा साबरमती आश्रम पहुंची और राष्ट्रपिता से जुडी वस्तुओं को देखा | अलका लांबा ने चरखा भी चलाया |

अलका लांबा ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि मोदी सरकार को युवाओं से किये वायदे याद करने चाहिए और तत्काल इस योजना को वापिस लेना चाहिए | उन्होंने कहा कि ठेके की इस व्यवस्था को भाजपा तत्काल ख़तम करे | उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं से धोखा है जो हमें मंजूर नहीं है | उन्होंने कहा कि श्रीमती सोनिया गाँधी जी, प्रियंका गाँधी जी और राहुल गाँधी जी युवाओं के साथ हैं लेकिन पीएम मोदी एक शब्द भी इस योजना पर नहीं बोले हैं |

अलका लांबा ने मोदी सरकार से पूछा कि नोटबंदी का निर्णय रात्रि को पूरे देश पर थोपा गया उससे देश को क्या लाभ हुआ? काला धन कहा है ? आतंकवाद खत्म हुआ ? रोज़गार मिला ? कितनी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई ? सरकार के पास क्या जवाब है? अलका लांबा ने कहा कि यह सरकार सिर्फ चंद मित्रों की है बाकी सबके साथ धोखा किया जा रहा है |