बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

युवाओं के समर्थन में अलका लांबा, अग्निपथ भर्ती योजना तत्काल रद्द करने की मांग

  • June 16, 2022
  • 1 min read
युवाओं के समर्थन में अलका लांबा, अग्निपथ भर्ती योजना तत्काल रद्द करने की मांग

नई दिल्ली | सेना में अग्नि पथ भर्ती योजना का देशभर में तेजी से विरोध हो रहा है | युवाओं में भरी आक्रोश है और कई राज्यों में तोड़फोड़ और आगजनी की गयी है | कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी युवाओं का समर्थन किया है और अग्नि पथ भर्ती योजना को तत्काल बंद करने की मांग की है | अलका लांबा का ट्वीट वायरल हो रहा है | अलका ने कहा है कि व्यापारियों को जीएसटी, किसानो को कृषि कानून और अर्थशास्त्रियों को नोटबंदी व् मुस्लिम समाज को सीएएए पसंद नहीं आया ठीक उसी तरह युवाओं को अग्निपथ योजना समझ नहीं आई है | उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ एक बुद्धिमान कौम ही भारत में रहती है वो है संघी अंधभक्त |

अलका लांबा ने ट्वीट किया कि- मुस्लिमों को #CAA समझ नहीं आया। किसानों को #कृषिक़ानून समझ नहीं आया। व्यापारियों को #GST समझ नहीं आया। अर्थशास्त्रियों को #नोटबंदी समझ नहीं आया। युवाओं को #अग्निपथ समझ नहीं आया। सिर्फ़ एक ही बुद्धिमान क़ौम भारत में रहती है, वो हैं “संघी अंध भक्त”. #अग्निपथभर्तीयोजनारद्द_करो

एक अन्य ट्वीट में इससे पहले अलका लांबा ने लिखा था कि- ये @DelhiPolice में ACP हैं, हमें कॉंग्रेस मुख्यालय के अंदर जाने से रोक रहे हैं, एक महिला पुलिस नहीं इनके पास और आदेश दे रहे हैं कि पुरूष पुलिस वाले मुझे उठा कर बस में डालें – हाथ लगाते तब बताती – भारतीय महिलाएं हैं – कोमल हैं – कमज़ोर नहीं. #SatyagrahMarch