बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष समाज

महिला दिवस पर अलका लांबा का आव्हान, कहा- ‘नारीशक्ति पर उठने वाली हर बुरी नजर को फोड़ डालेंगे, 33% महिला आरक्षण लेकर रहेगें’

  • March 7, 2021
  • 1 min read
महिला दिवस पर अलका लांबा का आव्हान, कहा- ‘नारीशक्ति पर उठने वाली हर बुरी नजर को फोड़ डालेंगे, 33% महिला आरक्षण लेकर रहेगें’

नई दिल्ली | आठ मार्च को महिला दिवस है और सोशल मीडिया पर महिला दिवस को लेकर ट्रेंड चल रहे हैं | देश में महिलाओं के मुद्दे पर सबसे ज्यादा मुखर रहने वाली चर्चित कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक अलका लांबा ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ट्वीट कर महिलाओं से कई आव्हान किये है | अलका लांबा ने महिला शक्ति से आव्हान करते हुए कहा है कि इस महिला दिवस पर संकल्प लें कि जिस दल और शासक ने महिलाओं के अपराधियों को शरण दी है, बलात्कारियों को बचाने का प्रयास किया है,हम उसका तिरस्कार करेंगे, नारीशक्ति पर उठने वाली हर बुरी नजर को फोड़ डालेंगे, 33%महिला आरक्षण लेकर रहेगें |अलका लांबा का यह ट्वीट वायरल हो रहा है |

अलका लांबा ने ट्वीट किया कि – भारत की बेटियों ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी बुद्धिमता और प्रतिभा का लोहा मनवाया है, लेकिन इस दौर में आकर महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध चिंता का विषय हैं,सत्ता जब महिलाओं पर अत्याचार के आरोपियों को शरण देती है तो हालात और भी डरावने हो जाते हैं, महिलाओं को आगे आकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी |

आगे अलका ने लिखा कि- इस महिला दिवस पर संकल्प लें कि जिस दल और शासक ने महिलाओं के अपराधियों को शरण दी है,बलात्कारियों को बचाने का प्रयास किया है, हम उसका तिरस्कार करेंगे, नारीशक्ति पर उठने वाली हर बुरी नजर को फोड़ डालेंगे,33%महिला आरक्षण लेकर रहेगें.