बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

अलीगढ : राजपैलेस का दम, प्रतिष्ठा की जंग जीते जयवीर, नीटू ही रहेंगे जिपं अध्यक्ष

  • October 6, 2017
  • 1 min read
अलीगढ : राजपैलेस का दम, प्रतिष्ठा की जंग जीते जयवीर, नीटू ही रहेंगे जिपं अध्यक्ष

अलीगढ | जिले की सियासत में राजपैलेस की प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी जिला पंचायत अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह नीटू की कुर्सी आखिरकार बच ही गयी | तमाम प्रयासों के बावजूद विरोधी खेमा अविश्वास प्रस्ताव तक नहीं ला सका | पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के भतीजे उपेन्द्र सिंह नीटू के खिलाफ भाजपा का एक धडा और अन्य दलों के लोग पिछले तीन महीने से अविश्वास प्रस्ताव लाने पर अड़े हुए थे | हाईकोर्ट के निर्देश पर डीएम ने 06 अक्टूबर को फ्लोर टेस्ट कराने का निर्णय लिया जिसे लेकर पूरे दिन कलेक्ट्रेट पर भारी मात्रा में पुलिस फाॅर्स तैनात रहा |

दोपहर होते होते स्थिति साफ़ होती गयी  और विरोधी खेमा अविश्वास प्रस्ताव तक नहीं ला सका | पिछले कई दिनों से लम्बी चौड़ी हांकने वाला विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्ट्रेट तक भी नहीं आया |  अलीगढ़ जिला पंचायत में  उपेंद्र सिंह नीटू के ही  जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी | राजपैलेस पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया को भी मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया गया | जिला पंचायत अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह नीटू ने जीत के बाद कहा कि यह सत्य और विकास की जीत है | उन्होंने का कि अलीगढ के विकास के लिए वह जी-जान लगा देंगे |

जीत के बाद  प्रदेश उपाध्यक्ष व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, नव निर्वाचित अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीतू, छर्रा विधायक ठाकुर रवेन्द्रपाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, इगलास विधायक राजवीर दिलेर, जिला अध्यक्ष चौ. देवराज सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया |