बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

अलीगढ : स्वंयभू छात्रनेता ने महिला को प्यार के जाल में फंसाया, लाखों वसूले, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल

  • September 15, 2022
  • 1 min read
अलीगढ : स्वंयभू छात्रनेता ने महिला को प्यार के जाल में फंसाया, लाखों वसूले, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल

अलीगढ | शहर के प्रसिद्द कालेज के एक कथित छात्रनेता का अश्लील वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है | छात्रनेता ने एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती की और फिर उसको प्यार के जाल में फंसाया | इतना ही नहीं महिला से अतरंग सम्बन्ध भी बनाये | इस दौरान महिला से छात्रनेता ने लाखों रूपये भी लिए | छात्रनेता ने महिला को कई बार मिलने भी बुलाया और जब महिला ने परेशान होकर मिलना और बात करना बंद कर दिया तो अश्लील वीडियो वायरल हो गया |

एक पार्टी से जुड़े छात्रनेता के विषय में पीड़ित महिला ने व्यवस्था दर्पण को नाम और पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि कथित छात्र नेता ने खुद को अलीगढ में प्रभावशाली बताया और फेसबुक पर लगातार मेसेज कर दोस्ती कर ली | मिलने की तमाम मिन्नतें कर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और मैं उसकी बातों में आ गयी | महिला ने बताया कि कथित छात्र नेता ने कई बार इमोशनल ब्लैकमेल कर सम्बन्ध बनाये और कई बार में पांच लाख रूपये से अधिक की राशि विभिन्न बहानो से ली | महिला ने रोते हुए बताया कि छात्रनेता ने अश्लील वीडियो और फोटो भी खिंच लिए जिन्हे वायरल किया है | उन्होंने कहा कि लोकलाज के भय से मौन थी लेकिन अब हिम्मत करके जल्द कार्यवाही कराउंगी |

महिला ने व्यवस्था दर्पण को छात्र नेता के व्हाट्सप्प और फेसबुक चैट के स्क्रीनशॉट भी दिए | महिला ने कहा कि छात्रनेता ने जीवन बर्बाद कर दिया है लेकिन अब और किसी के जीवन को बर्बाद नहीं होने दूंगी | छात्र नेता के फोटो और वीडियो शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं |