बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश

अलीगढ : बसपा मेयर के समर्थन में सपा का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

  • December 15, 2017
  • 1 min read
अलीगढ : बसपा मेयर के समर्थन में सपा का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

अलीगढ | बसपा मेयर के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपाइयों के तांडव के खिलाफ समाजवादी पार्टी भी प्रदर्शन पर उतर आई है | बसपा के मेयर के समर्थन में विपक्ष की एकजुटता का प्रमाण देते हुए सपा ने भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया | जिलाध्यक्ष अशोक यादव और पूर्व विधायक ज़फर आलम के नेत्रत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे सैंकड़ो सपाइयों ने भाजपा के तांडव करने वालो नेताओं पर कार्यवाही की मांग की |

सपा ने ज्ञापन देकर माहौल खराब करने वाले नेताओं पर सख्त कार्यवाही करने और सांप्रदायिक सद्भाव को कायम रखने की मांग की | जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि जनता ने बसपा को मेयर चुना है तो जनता की भावनाओं का सभी को सम्मान करना चाहिए | उन्होंने कहा कि जनता ही लोकतंत्र में निर्णायक होती है, हार की बौखलाहट में हंगामा करना शर्मनाक है | उन्होंने कहा कि भाजपा ने माहौल ख़राब करने का प्रयास किया तो सपा शांत नहीं बैठेगी |

इस अवसर पर सपा के पूर्व विधायक जफ़र आलम, शान मिया, अब्दुल हमीद घोसी, पार्षद पति अफजाल हमीद, अहमद सईद सिद्दीकी, मनोज यादव, विकास राघव, आशीष राय आदि मौजूद रहे |
https://www.youtube.com/watch?v=obZY4IkHFvE