बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश

अलीगढ मेयर चुनाव : पहले राउंड में भाजपा आगे, बसपा 900 वोटो से पीछे

  • December 1, 2017
  • 0 min read
अलीगढ मेयर चुनाव  : पहले राउंड में भाजपा आगे, बसपा 900 वोटो से पीछे

अलीगढ | मेयर चुनाव की मतगणना शुरू होते ही रुझानो का आना शुरू हो गया है | अलीगढ मेयर के लिए आये पहले राउंड के रुझानो में भाजपा के डॉ राजीव अग्रवाल ने बढत बना ली है | पहले राउंड की मतगणना में डॉ राजीव अग्रवाल को नौ हजार दो सौ बत्तीस वोट, बसपा के मौ फुरकान को आठ हजार तीन सौ पंद्रह वोट मिले हैं |

पहले राउंड की मतगणना में सपा के मुजाहिद किदवई को एक हजार एक सौ तीन वोट, कांग्रेस के मधुकर शर्मा को एक हजार नौ सो चार वोट और रालोद के प्रतीक चौधरी को दो सौ उनतीस वोट मिले हैं | भाजपा और बसपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है | शुरूआती दस राउंड के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पायेगी |