बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय समाज

CAA विरोध : अलीगढ़ में शाहीन बाग की तर्ज पर शाहजमाल में धरना जारी, हजारों की संख्या में महिलाएं एकजुट

  • January 31, 2020
  • 1 min read
CAA विरोध : अलीगढ़ में शाहीन बाग की तर्ज पर शाहजमाल में धरना जारी, हजारों की संख्या में महिलाएं एकजुट

अलीगढ । नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में बुधवार दोपहर से शाहजमाल में शाहीनबाग की तर्ज पर शुरू हुआ धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर जोशीले अंदाज में नारेबाजी करती रहीं। खास बात यह रही कि दूसरे दिन भी उनका नेतृत्व एएमयू की छात्राओं ने किया।

https://youtu.be/hue32Q6Q3tM

इस दौरान धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों के खानपान सामग्री ले जा रहे लोगों को पुलिस द्वारा रोके जाने पर तीखी नोंकझोंक भी हो गई। इधर, दोपहर एक बजे महिलाएं सड़क पर ही नमाज पढ़ने बैठ गईं। यह देख पुलिस ने उनको वहां से उठा दिया। इस पर भी काफी गहमागहमी हो गई। एकबार को तो हालात टकराव के बने। मगर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों ने संयम बरता। कुछ मोअज्जिज लोगों ने महिलाओं को समझाया। तब जाकर हालात सामान्य हुए।

https://youtu.be/dmnbWObxJ7I

वहीं, बिना अनुमति धरना देने पर पुलिस की ओर से कइयों को नामजद करते हुए 250-300 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।