बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 19, 2024
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ : मेयर दावेदारी के लिए भाजपा में लम्बी लाईन, राजीव अग्रवाल, प्रवीन और प्रशांत सिंघल सबसे ऊपर

  • October 25, 2017
  • 0 min read
अलीगढ़ : मेयर दावेदारी के लिए भाजपा में लम्बी लाईन, राजीव अग्रवाल, प्रवीन और प्रशांत सिंघल सबसे ऊपर

अलीगढ़ | नगर निगम चुनाव की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है, राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है | स्मार्ट सिटी में चयनित होने के बाद अलीगढ़ पहली बार निकाय चुनाव में उतर रहा है | सत्ता में भाजपा के होने के कारण और भाजपा के ही मेयर होने के कारण बड़े बड़े दिगज्जो की भाजपा से टिकट के लिए लाइन लगी हुई है | सबसे अधिक लम्बी लाइन भाजपा में ही है |

भाजपा से टिकट मांगने वाले उम्मदीवारो में छः दर्जन से अधिक उम्मीदवार हैं जिनमे आरएसएस से जुड़े डॉ राजीव अग्रवाल, कारोबारी प्रशांत सिंघल और कृष्णा इंटरनेशनल के स्वामी प्रवीन अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर है | अग्रवाल समाज की दावेदारी इसलिए भी मजबूत है क्योंकि वार्ष्णेय समाज से लम्बे समय तक मेयर का प्रत्याशी रहा है और वर्तमान में शहर से वार्ष्णेय समाज के ही संजीव राजा विधायक हैं | अग्रवाल समाज अब भाजपा में नेतृत्व की मांग भी कर रहा है | मेयर के दावेदारों में बसपा से हाल ही में ठाकुर जयवीर सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए व्यापारी नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस भी हैं | इसके अलावा पूर्व मेयर शकुन्तला भारती, दीपक मित्तल, ई राजीव शर्मा, पूनम बजाज भी मेयर के दावेदारों में हैं |

सूबे में सत्ता में काबिज होने के बाद भाजपा में इन दिनों बड़े से लेकर छोटे कार्यकर्ता भी मेयर के सपने संजोये बैठे हैं | विधायको और सांसदों से सिफ़ारिशो का दौर जारी है वहीँ आरएसएस के नेताओं के यहाँ भी प्रत्याशी चक्कर लगा रहे हैं | अब देखना यह है कि भाजपा मेयर के लिए किस पर दांव लगाती है |