बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश समाज

अलीगढ़ : ख्वाजा हलीम के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे RLD जयंत चौधरी

  • February 21, 2018
  • 0 min read
अलीगढ़ : ख्वाजा हलीम के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे RLD जयंत चौधरी

अलीगढ़ | अलीगढ़ के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी सिविल लाइन स्थित बरगद हाउस बुधवार को पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया | ख्वाजा हलीम के चित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रदांजलि दी | रालोद युवराज सीधे ख्वाजा हलीम के घर पहुंचे और पूर्व मंत्री के बेटे ख्वाजा जिब्रान हसन हलीम, भाई शाहिद खवाजा से मिलकर दुःख साझा किया | जयंत चौधरी ने कहा कि ख्वाजा हलीम का निधन अपूर्णीय क्षति है | उन्होंने कहा कि चौ चरण सिंह जी से ख्वाजा हलीम साहब का लगाव था, ख्वाजा साहब चौधरी साहब के सच्चे अनुयायी थे | रालोद युवराज से पूर्व मंत्री के भाई शाहिद ख्वाजा ने पुरानी यादें भी साझा की | पूर्व मंत्री के बेटे ख्वाजा जिबरान हसन को ढांढस बधाया |

रालोद युवराज के साथ छात्र नेता जियाउर्रहमान, नवाब सिंह छोंकर, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, नगर अध्यक्ष अब्दुल्लाह शेरवानी, बन्नेर शरीफ के सज्जादानशीं ख्वाजा हमीदुद्दीन कादरी, प्रो शमीम अहमद, प्रतीक चौधरी एड, डॉ इरफ़ान खान, युवा मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी, अमित चौहान, वीरपाल मलिक, वीरपाल दिवाकर, नीरज शर्मा, सनी चौधरी, संतोषी धनगर, कुलदीप चौधरी, सलमान शेरवानी, केपी सिंह, समाजसेवी मनोज अलीगढ़ी, ओमपाल सूर्यवंशी, चौ शिवकुमार सिंह, चौ हम्बीर सिंह, विजय चौधरी, मनु चौधरी आदि मौजूद रहे |