बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
समाज

अलीगढ़ : पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे रालोद प्रदेश अध्यक्ष

  • February 16, 2018
  • 0 min read
अलीगढ़ : पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे रालोद प्रदेश अध्यक्ष

अलीगढ | पूर्व कैबिनेट मंत्री ख्वाजा हलीम के निधन की सूचना पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अजित सिंह ने रालोद के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद और पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी को ख्वाजा साहब के घर शोक व्यक्त करने भेजा |

रालोद के दोनों प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार शाम को ख्वाजा हलीम के घर पहुंचे और उनके बेटे जिब्रान ख्वाजा, भाई शाहिद ख्वाजा से मिलकर शोक व्यक्त किया | रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने कहा कि ख्वाजा हलीम चौ चरण सिंह के सच्चे अनुयायी थे, उनके निधन से देश और समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है |

पूर्व मंत्री के निधन पर रालोद नेता जियाउर्रहमान, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, डॉ इरफान, प्रतीक चौधरी एड, पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी भी शोक व्यक्त करने पहुंचे |