बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

अलीगढ़ का सांसद कौन ? सतीश गौतम या अजीत बालियान, करोडो का लगा सट्टा

  • April 30, 2019
  • 1 min read
अलीगढ़ का सांसद कौन ? सतीश गौतम या अजीत बालियान, करोडो का लगा सट्टा

अलीगढ | अलीगढ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होने के बाद अब 23 मई को आने वाले चुनावी परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं | चाय के ढाबों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक सभी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर कौन होगा अलीगढ का सांसद ? रुझानों और राजनैतिक विश्लेषकों के अनुमानों में भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम और बसपा से महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत बालियान में कांटे की टक्कर है | बसपा और भाजपा के नेता एकदूसरे की जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन परिणाम क्या होंगे यह वक्त ही बताएगा |

https://www.youtube.com/watch?v=z7IITyNpmEk

वहीँ शहर में अलीगढ लोकसभा के परिणाम पर करोडो का सट्टा लगने की भी खबर है | सूत्र कहते हैं कि सट्टा बाजार में भाजपा के दाम हाई हैं | वहीँ कई जगह बसपा को भी अच्छे दाम मिल रहे हैं | अब देखना यह है कि अलीगढ से 2019 में संसद कौन जाता है ?