बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश

अलीगढ : दो सम्प्रदायों में पथराव, प्रशासन की सूझ-बूझ से टला बवाल

  • May 25, 2017
  • 1 min read
अलीगढ : दो सम्प्रदायों में पथराव, प्रशासन की सूझ-बूझ से टला बवाल

अलीगढ | सूबे के सबसे संवेदनशील शहरों में आने वाले  अलीगढ़ जिले में दो समुदायों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर पथराव हुआ।  बुधवार रात की एक छोटी सी घटना के बाद शुरू हुआ जिसके बाद शहर के लडिया क्षेत्र में दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। शहर का यह क्षेत्र सबसे संवेदनशील है । जैसे ही दो समुदायों के बीच संघर्ष की खबर जिला अधिकारियों तक पहुंची, वैसे ही पुलिस दल मौके पर भेजकर स्थिति पर नियंत्रण किया गया। पुलिस प्रशासन ने गुस्साई भीड़ को शांत किया और उन्हें अपने-अपने घर लौटने को कहा। सासनी  गेट क्षेत्र के थानाध्यक्ष ध्रुव  कुमार ने बताया कि पुलिस शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटी है, जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तनाव बना हुआ है लेकिन स्थिति काबू में है।

बुधवार देर शाम प्रशासन की सूझ-बूझ से एक बार फिर शहर का माहौल खराब होते होते बच गया है | डीएम ऋषिकेश भाष्कर और एसएसपी राजेश पाण्डेय ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हालात सामान्य किये |  बताते चलें कि गत दिनों शहर के फूल चौक स्थित क्षेत्र में मस्जिद की गुम्बद को लेकर काफी विवाद हुआ था जिसपर बमुश्किल काबू पाया गया था |