बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ मेयर चुनाव : भाजपा से डॉ राजीव अग्रवाल का नाम लगभग तय !

  • November 3, 2017
  • 0 min read
अलीगढ़ मेयर चुनाव : भाजपा से डॉ राजीव अग्रवाल का नाम लगभग तय !

अलीगढ़ | मेयर चुनाव का दौर अब रोचक मोड़ पर पहुँच चुका है | भाजपा और आरएसएस में सक्रिय वरिष्ठ नेता डॉ राजीव अग्रवाल का नाम भाजपा से मेयर के उम्मीदवारों में लगभग तय माना जा रहा है | शहर में इस समय भाजपा के उम्मीदवार को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का दौर जारी है | अभी तक डॉ राजीव अग्रवाल, कारोबारी प्रशांत सिंघल, प्रवीण अग्रवाल के नाम चर्चाओं में थे | शुक्रवार देर शाम भाजपा सूत्रों से आ रही ख़बरों के अनुसार भाजपा हाईकमान ने डॉ राजीव अग्रवाल का नाम लगभग तय कर दिया है |

बताते चलें कि डॉ राजीव अग्रवाल आरएसएस के जिले के बड़े नेताओं में शुमार हैं और उन्हें संगठन और आरएसएस का अच्छा समर्थन प्राप्त है | वह लम्बे समय से पार्टी में अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं | एक बड़ी वजह यह भी है कि डॉ राजीव अग्रवाल को टिकट मिलने से भाजपा में अंदरूनी खींचतान पर भी लगाम लगेगी |