बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
समाज

अलीगढ : वृक्ष लगाकर किया पर्यावरण को हरा भरा रखने का आव्हान

  • July 29, 2017
  • 0 min read
अलीगढ : वृक्ष लगाकर किया पर्यावरण को हरा भरा रखने का आव्हान

अलीगढ/अतरौली | सामाजिक संस्था युवा पहल परिवार के तत्वाधान में नगर के अमर चंद कन्या इंटर कॉलेज में अध्यक्ष इंजिनियर हिमांशु मित्तल गुप्ता ने प्रधानाचार्य सरोज गुप्ता के साथ कॉलेज के प्रांगण में पोधा रोपण किया | ,जिसमें ओषधिये पोधे तुलसी, गुआर पट्ठा, नीम आदि के पोधे लगाये गये |
प्रधानाचार्य सरोज गुप्ता ने कहा धरा को हरा भरा रखने के लिए हर किसी को पोधे लगाने चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए.
इंजिनियर हिमांशु मित्तल गुप्ता ने कहा हर कोई छाया चाहता हैं पर पोधे नही लगाना चाहता,  अगर हमे छाया चाहिए तो पोधे भी लगाने होंगे | पयार्वरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी ही नही नेतिक कर्तव्य भी हैं | हम सब को अपनी ज़िम्मेदारी को समझना होगा |  इस अबसर पर अध्यपिका मंजू गुप्ता, पूनम पालीवाल, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, वेदराम सिंह , हेमलता, दीपिका, सुनीता आदि मौजूद रहे |