बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा की गिरफ़्तारी पर अखिलेश का फूटा गुस्सा

  • September 26, 2019
  • 0 min read
चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा की गिरफ़्तारी पर अखिलेश का फूटा गुस्सा

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा की गिरफ्तारी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा विरोध जताया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेता के खिलाफ साहस दिखाते हुए आवाज उठाने वाली बेटी को ही जेल भेजकर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। आज देश की हर बेटी, बहन और मां भाजपा के इस शर्मनाक कृत्य से दुखी है और लोग कह रहे हैं “देश में सब अच्छा है”। यह निंदनीय है।

उन्होंने भाजपा के बेटी बचाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ’ भी आखिरकार एक जुमला ही साबित हुआ।