बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

अखिलेश यादव ने जारी की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी, कहा- सपा सरकार में हुआ करोड़ों का आवंटन

  • December 13, 2021
  • 1 min read
अखिलेश यादव ने जारी की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी, कहा- सपा सरकार में हुआ करोड़ों का आवंटन

लखनऊ। समजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए समजवादी पार्टी की सरकार में करोड़ों रुपये का आवंटन किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर को नया रूप दिया गया है अब इसे और भी भव्य बनाया गया है।

इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी जारी की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए सपा सरकार में करोड़ों का आवंटन हुआ।

सपा सरकार में कॉरिडोर हेतु भवनों का अधिग्रहण शुरू हुआ। मंदिरकर्मियों के लिए मानदेय तय किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि ‘पैदलजीवी’ बताएं कि सपा सरकार के वरुणा नदी के स्वच्छता अभियान को क्यों रोका और मेट्रो का क्या हुआ।