बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
राजनीति

भाजपा सरकार के अन्याय के खिलाफ आन्दोलन को तैयार रहें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

  • July 22, 2017
  • 1 min read
भाजपा सरकार के अन्याय के खिलाफ आन्दोलन को तैयार रहें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

लखनऊ | सपा ने सदस्यता अभियान के बाद अब संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है | अखिलेश यादव ने शनिवार को खुद पार्टी के नेताओं की बैठक ली और सक्रिय सदस्यता फार्म के बारे में जानकारी जुटाई | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता भर्ती अभियान की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं  तथा पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कार्यकर्ता गांव-गांव तक गए और बूथ स्तर तक सक्रिय सदस्य बनाए गए। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे संगठन की असली ताकत बूथ की ताकत है। राजनीति में अफवाह फैलाने का मुकाबला बूथ  कर्यकर्ताओं  को करना होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश की राजनीति कई चुनौतियों से घिरी है। सत्ता पक्ष का विपक्ष के प्रति असहिष्णु व्यवहार है और जनता को आतंकित करने की कुचेष्टाएं हो रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के अन्याय के विरूद्ध बड़े आंदोलन के लिए सभी को तैयार रहने का आह्वान किया। 

बताते चले कि पार्टी का सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2017 से 30 जून 2017 तक चला था। सदस्यता भर्ती अभियान का परिणाम संतोष जनक पाया गया। प्रमुख महासचिव  रामगोपाल यादव ने भी बैठक को सम्बोधित किया।  बैठक में बताया गया कि समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन सितम्बर 2017 में प्रस्तावित है। इसके पूर्व जिला एवं राज्य सम्मेलन होगा।
बैठक में  नरेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र यादव एवं सुरेन्द्र नागर, राम गोविंद चौधरी, (नेता प्रतिपक्ष विधानसभा), अहमद हसन नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, पूर्व सांसद श्री रामजी लाल सुमन तथा पूर्वमंत्री  बलराम यादव,  राजेंद्र चौधरी,  अवधेश प्रसाद, पारसनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, अभिषेक मिश्र, राममूर्ति वर्मा, शैलेन्द्र यादव ललई, अरविन्द सिंह गोप एवं एसआरएस यादव, अरविंद कुमार सिंह, सुनील यादव साजन, आनंद भदौरिया, रामवृक्ष यादव आदि  मौजूद रहे |