बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

मेरठ में अखिलेश और जयंत की परिवर्तन सन्देश रैली आज

  • December 7, 2021
  • 1 min read
मेरठ में अखिलेश और जयंत की परिवर्तन सन्देश रैली आज

मेरठ | समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन की पहली रैली आज यानी मंगलवार को दबथुवा में होगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह हेलीकॉप्टर से एक साथ पहुंचेंगे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए दोनों दलों के पदाधिकारी तीन दिनों से मेरठ में डेरा डाले हुए हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुबह साढ़े 10 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से निजी वायुयान से चलेंगे। 11:20 बजे हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद आएंगे और यहां से चौधरी जयंत सिंह के साथ 11:30 बजे मेरठ के लिए निजी हेलीकॉप्टर से निकलेंगे। 11:50 बजे दबथुवा हैलीपैड पर पहुंचेंगे और 12:10 बजे रैली स्थल पर। दोपहर 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। 2:40 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से अखिलेश निजी वायुयान से 3:40 बजे लखनऊ जाएंगे। पहले यह रालोद की ही रैली थी, लेकिन बाद में इसे गठबंधन की रैली में तब्दील कर दिया गया। यह पहला मौका होगा, जब दोनों नेता चुनाव से पहले एक साथ होंगे। रैली को सपा-रालोद ने प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। सपा-रालोद की कोशिश है कि भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक हो।