बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव बोले, ‘सरकारों का काम लाठी चलवाना नही बल्कि विकास करना होता है’

  • October 26, 2017
  • 0 min read
अखिलेश यादव   बोले, ‘सरकारों का काम लाठी चलवाना नही बल्कि विकास करना होता है’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि सरकारों का काम लाठी चलवाना नहीं बल्कि विकास करना होता है। समाजवादी सरकार में आंदोलनकारी महिलाओं पर एक डंडा नहीं चला था।
जबकि पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर सरकार ने बर्बर तरीके से लाठी चलवाकर लोकतंत्र की हत्या की है। अखिलेश बुद्धवार को पार्टी मुख्यालय में उनसे मिलने आये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित कर रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार को बदनाम करने के लिये भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को प्राथमिकताएं तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हैं।